Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, April 20, 2026

योगी सरकार के सुधारों से मदरसा बोर्ड परीक्षा में 18.29 फीसदी अधिक छात्र

 योगी सरकार के सुधारों से मदरसा बोर्ड परीक्षा में 18.29 फीसदी अधिक छात्र

लखनऊ। योगी सरकार के सुधारों से उत्तर प्रदेश में मदरसा शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है। वर्ष 2026 की मदरसा बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं की संख्या में वृद्धि दर्ज हुई। पिछले वर्ष की तुलना में 12,510 अधिक परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। 

साल 2025 में 68,423 विद्यार्थी थे, जो इस वर्ष बढ़कर 80,933 हो गए। यह करीब 18.29 फीसदी की बढ़ोतरी है। पारदर्शी व्यवस्था, नकलविहीन परीक्षा और समयबद्ध परिणाम ने अभिभावकों का विश्वास मजबूत किया है। मुंशी, मौलवी और आलिम की परीक्षा 9 फरवरी को 71 जिलों के 277 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की गई। मई माह में परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी अंतिम चरण में है।

योगी सरकार के सुधारों से मदरसा बोर्ड परीक्षा में 18.29 फीसदी अधिक छात्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link