Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, April 20, 2026

संकुल बैठक में तैयार होगा शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार का खाका

 संकुल बैठक में तैयार होगा शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार का खाका

प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षक संकुल बैठक का खाका बनाया है। 21 अप्रैल को दोपहर 1:30 से तीन बजे तक बैठक आयोजित की जाएगी। पहली बैठक में अगले 30 दिनों की कार्य योजना तैयार की जाएगी।



बैठक में शिक्षकों को समूहों में बांटा जाएगा। बच्चों के स्वागत, सीखने के स्तर की पहचान, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहयोग और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई जाएगी। शैक्षिक सत्र 2026-27 के कैलेंडर पर भी चर्चा की जाएगी।

बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया


कि बैठक में शिक्षण, खेल, कहानी, संवाद और नवाचार के जरिये बच्चों को विद्यालय से जोड़ने पर जोर होगा। शिक्षकों का समूह योजना तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। बेहतर योजनाओं को भविष्य में लागू किया जाएगा।

बैठक में स्कूल चलो अभियान को लेकर भी चर्चा होगी। इसके लिए शिक्षक घर-घर पहुंचकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे। बैठक में तय किया गया कि शिक्षक अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगे और अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। ताकि हर बच्चों को शिक्षा मिल सके।



संकुल बैठक में तैयार होगा शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार का खाका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link