बिग इन्फो : एक दशक में 94 हजार सरकारी स्कूल बंद, निजी 51 हजार खुले
❇️देश में वर्ष 2014-15 से 2024-25 तक एक दशक के दौरान 93,779 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं। यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय ने संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में दी है।
वर्ष 2014-15 में देश में 11,07, 101 सरकारी स्कूल थे, जो वर्ष 2024-25 में घटकर 10,13,322 रह गए। हालांकि, इसी अवधि में 51 हजार से ज्यादा नए प्राइवेट स्कूल खुले।

