Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 10, 2026

स्कूल चलो अभियान में जनप्रतिनिधियों का लें सहयोग : पार्थ सारथी

स्कूल चलो अभियान में जनप्रतिनिधियों का लें सहयोग : पार्थ सारथी

लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नए सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने इस अभियान में जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों के सक्रिय सहयोग का निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।



साथ ही यह भी कहा है कि जनप्रतिनिधियों से उनकी निधि से शिक्षा के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों के लिए देने का अनुरोध भी करें। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा है कि जिलों में जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर स्कूल चलो अभियान के बारे में बताएं। इसके लिए विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की भी उन्हें जानकारी दें। ब्यूरो

स्कूल चलो अभियान में जनप्रतिनिधियों का लें सहयोग : पार्थ सारथी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link