विशेष टीईटी के लिए 25 तक मांगी सूचना
प्रयागराज। प्रदेश सरकार विशेष टीईटी कराने पर विचार कर रही है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र तिवारी ने सभी बीएसए को 25 जून तक सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कितने शिक्षक कार्यरत हैं और उनमें से कितने शिक्षकों ने टीईटी/सीटीईटी पास की है और कितने पास नहीं हैं। उच्चतम न्यायालय में यूपी राज्य बनाम अंजुमान इशात-ए-तालीम ट्रस्ट के संबंध में पुनर्विचार याचिका योजित की गई है। सचिव ने बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय की ईमेल पर सूचना उपलब्ध कराने को कहा है।

