Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 3, 2026

शिक्षा विभाग का अवर सचिव 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार

शिक्षा विभाग का अवर सचिव 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार


निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना में तैनात शिक्षा विभाग के अवर सचिव (वेतन सत्यापन कोषांग) अमोद मिश्रा को 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी को पटना के गर्दनीबाग इलाके में मंत्रियों के बंगले के समीप से पकड़ा गया। उन पर विभागीय कर्मी की बकाया राशि का भुगतान करने के एवज में घूस मांगने का आरोप है। पूछताछ के बाद उनको पटना स्थित निगरानी के विशेष न्यायालय में पेश करने की


बकाया राशि के भुगतान के लिए मांगी या भूस थी


कार्रवाई चल रही है। जानकारी के मुताबिक, बिहारशरीफ के उमाशंकर उमरेबी ने निगरानी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि अमोद मिश्रा उनके बकाया एरियर की राशि का भुगतान करने में आनाकानी कर रहे हैं। इसके एवज में उनसे घूस मांगी जा रही है। निगरानी ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण मिलने पर एफआईआर दर्ज करते हुए ट्रैप की कार्रवाई की गयी।

शिक्षा विभाग का अवर सचिव 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link