राज्य में खुलेंगे पांच नए केंद्रीय विद्यालय
बिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने पांच नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला किया है। इन विद्यालयों की स्थापना के लिए प्रत्येक को राज्य सरकार पांच-पांच एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध कराएगी। सरकार के इस निर्णय से राज्य के हजारों विद्यार्थियों को अपने जिले के करीब ही केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई का अवसर मिलेगा।
नए केंद्रीय विद्यालय पूर्णिया, राजगीर (नालंदा), शेखपुरा, मधेपुरा और मधुबनी में स्थापित किए
विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी
■पूर्णिया, राजगीर, शेखपुरा, मधेपुरा और मधुबनी में होगी स्थापना
■प्रत्येक के लिए पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगी सरकार
जाएंगे। भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण और अन्य औपचारिकताएं शुरू की जाएंगी। सरकार का दावा है कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर
शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम हो रहा है। नए केंद्रीय विद्यालय खुलने से उत्तर और दक्षिण बिहार के हजारों छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन और प्रतियोगी माहौल मिलेगा।
साथ ही अभिभावकों को अपने बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह फैसला राज्य में शिक्षा के विस्तार और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

