Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 20, 2026

शिक्षक संदर्शिका देने का आदेश

 शिक्षक संदर्शिका देने का आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एआरपी एसोसिएशन की प्रमुख मांग एआरपी एवं एसआरजी को शिक्षक संदर्शिका, शिक्षक डायरी एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री की एक-एक प्रति उपलब्ध कराने की मांग को शिक्षा विभाग ने स्वीकार कर इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। रविवार को संगठन ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश के समस्त एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स (एआरपी) की समस्याओं एवं मांगों के प्रति सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं जो सुखद हैं।






एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रताप शाही ने जारी आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन द्वारा उठाई गई मांगों की सार्थकता एवं विभाग की सकारात्मक सोच का प्रमाण है। संगठन ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि संगठन सदैव प्रदेश के एआरपी के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक हितों के लिए रचनात्मक एवं सकारात्मक संवाद के माध्यम से कार्य करता रहेगा। दूसरी तरफ संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रवीण चौधरी ने इसे संगठन की सामूहिक एकजुटता और सतत प्रयासों का परिणाम बताया है।



शिक्षक संदर्शिका देने का आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link