13 साल बाद प्रधानाचार्यों के 2,647 पदों पर भर्ती
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1475 (1318 बालक और 157 बालिका विद्यालय) और प्रधानाध्यापक के 1172 पदों (1037 बालक और 135 बालिका विद्यालय) पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर है। त्रुटि में संशोधन 26 नवंबर तक किया जा सकेगा।
