Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 24, 2026

छूटे मतदाताओं के नाम को सूची में जोड़ने का अभियान आज चलेगा

छूटे मतदाताओं के नाम को सूची में जोड़ने का अभियान आज चलेगा

लखनऊ, । यूपी में छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने को शनिवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश भर के सभी 1.77 लाख पोलिंग बूथों पर विशेष मतदाता कैंप लगाए जाएंगे। यहां पर बीएलओ लोगों को मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 वितरित करेंगे और उसे जमा करेंगे। अभी यूपी में कुल 2.72 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़ना बाकी है।



मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि विशेष अभियान के तहत सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। एक अक्तूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं। वहीं छूटे हुए मतदाता भी फॉर्म भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। आयु के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र इत्यादि दिया जा सकता है। निवास प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, बिजली व पेयजल का बिल इत्यादि दिया जा सकेगा।



छूटे मतदाताओं के नाम को सूची में जोड़ने का अभियान आज चलेगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link