Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 13, 2026

स्कूलों में 85 फीसदी डिजिटल हाजिरी का लक्ष्य

 मिर्जापुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को निर्धारित शैक्षणिक गतिविधियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।




विद्यालयों में डिजिटल उपस्थिति का लक्ष्य न्यूनतम 85 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करने और डिजिटल हाजिरी व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।


निर्देशों के अनुसार, विद्यालयों में घंटा बाद, एमपीओ (MPO) प्रदत्त प्रार्थना और क्विज, ग्रीन व ब्लैक बोर्ड के साथ मार्कर, चॉक और डस्टर का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना होगा।


इसके अलावा कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यार्थियों का निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से आकलन कर डाटा सिंक करना भी अनिवार्य किया गया है।


शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में निर्धारित गतिविधियों का नियमित संचालन किया जाए और डिजिटल उपस्थिति सहित अन्य शैक्षणिक निर्देशों का समयबद्ध तरीके से पालन सुनिश्चित किया जाए।

स्कूलों में 85 फीसदी डिजिटल हाजिरी का लक्ष्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link