Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 9, 2026

जुड़वां बच्चों को जन्म देने के दिन बाद-शिक्षिका की मौत

 स्वार में जुड़वां बच्चों को जन्म देने के चार दिन बाद सहायक अध्यापिका मीनाक्षी की मौत हो गई। परिजन ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है।



जालिफनगला निवासी मीनाक्षी कलीनगर गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका थीं। वह भाजपा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष भगवान दास सैनी के छोटे भाई सोमपाल सैनी की पत्नी थीं।


दो नवंबर को उन्होंने उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक अस्पताल में ऑपरेशन से जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। हालत में सुधार होने पर तीन नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए।


मीनाक्षी के देवर दर्शन लाल सैनी ने बताया कि चार नवंबर को उन्हें पेट में गैस की शिकायत हुई। परिजन उन्हें इलाज के लिए काशीपुर ले गए। शनिवार रात उनकी हालत फिर बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई।


मीनाक्षी अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। इनमें नवजात जुड़वां बच्चे भी शामिल हैं। उनके निधन पर शिक्षकों, परिचितों और राजनीतिक लोगों ने शोक जताया।


जुड़वां बच्चों को जन्म देने के दिन बाद-शिक्षिका की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link