शिक्षक वरिष्ठता सूची में Order Serial Number पर उठे सवाल, एकेडमिक मेरिट और DIET मेरिट को आधार बनाने की मांग
1️⃣ जारी सूची में अंकित Order Serial Number का initial order number से कोई संबंध नहीं है, इसलिए इसे वरिष्ठता सूची में वरीयता का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए। ये सिर्फ विद्यालय आवंटन के लिए था जिसमें विकलांग उसके बाद महिला अभ्यर्थियों को वरीयता देते हुए विद्यालय आवंटन किया ग्या. ना कि सीनियर्टी का बेस होगा।
2️⃣ हमारी नियुक्ति एकेडमिक मेरिट के आधार पर हुई है।
3️⃣ BSA कार्यालय द्वारा नियुक्ति पत्र जारी करते समय सीनियारिटी लिस्ट में निचले क्रम में होने के बावजूद वरीयता विद्यालय आवंटन में पहले दिव्यांग, फिर महिला और उसके बाद पुरुष अभ्यर्थियों का क्रम निर्धारित किया गया था। अतः नियुक्ति पत्र का क्रम वास्तविक मेरिट का परिचायक ही नहीं है। और यही Order Serial Number हैं।
4️⃣ पूर्व में विद्यालय आवंटन बिना पारदर्शी काउंसलिंग के रैंडम तरीके से किया गया था। यही क्रम वर्तमान सूची में Order Serial Number के रूप में परिलक्षित हो रहा है। अतः यह क्रम वास्तविक चयन मेरिट का प्रतिनिधित्व नहीं करता।
5️⃣ Order Serial Number के स्थान पर नियुक्ति गुणांक एवं DIET मेरिट नियुक्ति क्रमांक वरिष्ठता सूची का आधार बनाया जाए।
नियुक्ति विशिष्ट बीटीसी 2007 एवं विशिष्ट बीटीसी 2008 (विशेष चयन एवं सामान्य चयन) का चयन एकेडमिक मेरिट से DIET पर हुई है, मेरिट का सम्मान होना चाहिए।
Order serial number की जगह गुणांक (merit)/ selection merit serial number सेवा नियमों एवं नियुक्ति की मूल मेरिट के अनुरूप किया जाए।
✍️पंकज सिंह
