Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 1, 2020

India Coronavirus update :- देश में मरीजों की संख्या 1397, 35 लोगों की मौत

दुनिया भर में कोरोना महामारी का कहर बढ़ता ही जा रहा है इसके साथ ही भारत में भी संक्रमण से प्रभावित मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है|146 नये कोरोना मामले सामने आने के साथ देश मरीजों की संख्या बढ़कर 1397 हो गई है| जिसमें 123 मरीज ठीक हो चुके हैं तथा पिछले 24 घंटे में तीन और मौत हो चुकी है|इसके साथ मरने वालों की संख्या 35 हो गई है|

दिल्ली में 24 घंटे में 23 नये मामले -

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में वायरस से संक्रमित 23 नये मामले सामने आए हैं जिससे दिल्ली में मरीजों की संख्या 120 हो चुकी है|

मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 86 हुई

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है|प्रदेश में 20 मामले सामने आने के बाद मरीजों की संख्या 86 हो गई है, इसके साथ अकेले इन्दौर शहर में संक्रमित लोगों की संख्या 63 हो चुकी है|सामने आए नये मामलों में इन्दौर के 19 लोग संक्रमित पाये गये हैं जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं|इसके अलावा उज्जैन में 6, जबलपुर में 8, भोपाल में 4 तथा शिवपुरी एवं ग्वालियर में 2-2 लोग संक्रमित पाए गये हैं|

महाराष्ट्र में 18 नये मामले -

मुम्बई में कोरोना वायरस से संक्रमित 16 नये मामले पाए गये हैं, पुणे में दो और संक्रमित लोग मिले हैं जिसके साथ प्रदेश में 18 नये संक्रमित मामले सामने आए हैं| महाराष्ट्र में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 320 हो चुकी है जिसमें 12 लोगों की मौत हो चुकी है|

आंध्र प्रदेश में 4 नये कोरोना पॉजिटिव केस -

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में मंगलवार को 4 नये कोरोना पॉजिटिव केस पाए गये हैं|इन लोगों ने दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकत में धार्मिक समारोह में हिस्सा लिया था | आंध्र प्रदेश में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 44 हो गई है|

यूपी में मरीजों की संख्या 100 के पार -

नोएडा और गाजियाबाद में 1-1 नये पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या 103 हो गई है जिसमें सबसे अधिक मामले नोएडा के है जिनकी संख्या अब 39 हो चुकी है | इसके साथ ही मेरठ में 19 तथा आगरा में 11 संक्रमित मरीज हैं|

केरल में मरीजों की संख्या 200 के पार -

देश में वायरस से संक्रमित मामलों की बढ़ती हुई संख्या में महाराष्ट्र के बाद केरल राज्य में सर्वाधिक मरीजों की संख्या के साथ यह दूसरे स्थान पर है| केरल में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 202 हो चुकी है|

अहमदाबाद में 8 नये मरीज, गुजरात में मरीजों की संख्या 82 -

अहमदाबाद में 8 नये कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिसके साथ ही गुजरात में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है|

देश में वायरस के प्रमुख हॉटस्पॉट

सरकार ने देश भर के प्रमुख हॉटस्पॉट चिन्हित किए हैं जहाँ से वायरस सबसे अधिक फैल रहा है|हॉटस्पॉट उन जगहों को माना गया जहां प्रतिदिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है|
  • दिल्ली :- दिलशाद गार्डन, निजामुद्दीन
  • उत्तर प्रदेश :- नोएडा, मेरठ
  • राजस्थान :- भीलवाड़ा
  • केरल :- कासरगोड़, पथनामथिट्टा
  • गुजरात :- अहमदाबाद
  • महाराष्ट्र :- मुम्बई, पुणे

India Coronavirus update :- देश में मरीजों की संख्या 1397, 35 लोगों की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts
block id 9566 site www.updatemarts.in block 2x1

Social media link