रायबरेली:- स्कूलों में पढ़ने वाले 253148 बच्चों को निशुल्क स्वेटर मिलेंगे ताकि ठंड से उनका बचाव हो सके। जेम पोर्टल से निदेशालय स्तर पर स्वेटरों की खरीददारी हुई है।
जिले के 7 ब्लॉकों में करीब 90000 स्वेटर पहुँच भी चुके हैं। शासन का निर्देश है कि 25 नवंबर तक स्वेटर का वितरण बच्चों को किया जाना है।
डीएम वैभव श्रीवास्तव ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों और नगरपालिका खंड शिक्षा अधिकारियों को स्वेटर के बारे में अवगत कराते हुए उनकी वितरण की जिम्मेदारी सौंपी है। खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने ब्लॉक में पहुंचने वाले स्वेटरों के दो-दो सेट सैंपल के तौर पर सील करवा कर बीएसए दफ्तर भेजेंगे तथा एक सेट सील करके ब्लॉक संसाधन केंद्र पर रखा जाना है। इस संबंध में निर्देश जारी होते ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने विवरण एकत्रित करना शुरू कर दिया है। जिले में 18 ब्लॉक तथा एक नगर संसाधन केंद्र है।

