Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 19, 2020

प्राइवेट व परिषदीय सभी विद्यालयों के शिक्षक व छात्र डाउनलोड कराए जाएंगे दीक्षा एप

 ऐप की शिक्षण सामग्री अब सिर्फ बेसिक तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि निजी स्कूलों के शिक्षक और छात्र छात्राओं तक पहुंचने की तैयारी हो गई है। शासन से निर्देश आने के बाद विभाग जल्दी प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों की मीटिंग बुलाने जा रहा है। इसमें सभी को दीक्षा एप के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा साथ ही सभी से ऐप को लोड कर शिक्षण सामग्री का प्रयोग करने का आवाहन करेंगे। 
प्राइवेट व परिषदीय सभी विद्यालयों के शिक्षक व छात्र डाउनलोड कराए जाएंगे दीक्षा


कक्षा 1 से 8 तक की सभी शिक्षण सामग्री दीक्षा एप पर अपलोड है शिक्षक हो या छात्र आरंभ से अब तक मनचाहे शिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षक को नए नवाचार और पढ़ाने का आइडिया ऐप पर मिलता है। तो बच्चों को मोबाइल में ही किसी भी कक्षा की किताब पढ़ने और वीडियो देखकर समझने के लिए ऐप सहायक है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि डिजिटल डायरी के रूप में यह है एप काम करेगा इसका दायरा अधिक फैल सके इसके लिए अब प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों को भी ऐप डाउनलोड कराने के लिए तैयार किया जा रहा है। 



 

प्राइवेट व परिषदीय सभी विद्यालयों के शिक्षक व छात्र डाउनलोड कराए जाएंगे दीक्षा एप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link