Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 19, 2020

बेसिक शिक्षा विभाग ने शेष पदों पर भर्ती को चुनाव आयोग से मांगी मंजूरी, चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश

बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में से 31,277 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की प्रति मिलते ही शेष पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीेघ्र पूरी की जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शेष 37 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए बेसिक शिक्षा विभाग चुनाव आयोग से अनुमति लेकर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करेगा। कोशिश होगी कि चयनित अभ्यर्थियों को इसी माह में नियुक्ति पत्र दे दिए जाएं। 

उन्होंने शिक्षामित्रों को शिक्षक भर्ती में एक और अवसर देने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का स्वागत किया और कहा कि अगली जो भी शिक्षक भर्ती होगी, उसमें शिक्षामित्रों को एक और मौका दिया जाएगा। 

अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने बताया कि शेष 37 हजार से अधिक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए जिलों में काउंसिलिंग और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटने के लिए विभाग ने निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने शेष पदों पर भर्ती को चुनाव आयोग से मांगी मंजूरी, चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link