जुगाड़ नहीं सब योग्यता ही नौकरी का मानक-योगी
सीएम ने कहा ईमानदारी से नौकरी मिलेगी तो काम में होगा समर्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नियुक्तियों में ईमानदारी और पारदर्शिता प्रमुख तत्व है। प्रदेश में जुगाड़ नहीं सिर्फ योग्यता ही चयन का मानक है। आज जो युवा नौकरी पा रहे हैं वह योग्य व समर्थ है। इस योग्यता व समर्थ का लाभ प्रदेश को मिलेगा। वह बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर सिंचाई और जल संसाधन विभाग में चयनित 1428 जूनियर इंजीनियर को नियुक्ति एवं पदस्थापना पद देने के लिए आयोजित समारोह पर बोले।
उन्होंने कहा जब कोई युवा ईमानदारी वह अपनी योग्यता से चयनित होता है तो उसके काम में भी इमानदारी झलकती है। समर्पण के साथ जीवन भर अपना काम ईमानदारी से करता है। वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है। लेकिन जब सिफारिश व जुगाड़ से नौकरी मिलती है तब भ्रष्टाचार का जन्म होता है।
धनतेरस पर नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे सेवाकाल देश समाज की उन्नति के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य करने का विश्वास जताया है

