विद्यार्थियों के लिए गणित को आसान बनाएगा फन वीडियो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बच्चों में गणित के डर को खत्म करने के लिए इस बार आर्यभट्टा गणित चैलेंज का दायरा बढ़ा दिया है देशभर में अधिकतम छात्रों तक पहुंचने के लिए इस चैलेंज को इस बार दीक्षा प्लेटफार्म पर शुरू किया गया है।बच्चे 12 से 25 नवंबर तक इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
चैलेंज में अलजेब्रा पर बनाए गए फन वीडियो गणित की राह को आसान बनाएंगे बोर्ड ने बीते साल इस चैलेंज को शुरू किया था। इस चैलेंज में आठवीं से दसवीं कक्षा तक के छात्र साले सकते हैं।

