Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 13, 2020

बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची जारी करवाने के संबंध में सांसद को सौंपा ज्ञापन

बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची जारी करवाने के संबंध में सांसद को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद-जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर में गुरुवार को वैसे शिक्षकों ने एकत्रित होकर सांसद कैंप कार्यालय पर पहुंचकर फिरोजाबाद सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन को ज्ञापन दिया उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय ट्रांसफर के लिए वर्ष 2019 20 में आवेदन लिए जा चुके हैं लेकिन 1 साल गुजरने के बावजूद भी अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सूची जारी नहीं हो सकी है.

सरकारी शिक्षक आर्यन गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफर प्रक्रिया के सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं फिर भी ट्रांसफर सूची जारी नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा अंतर्जनपदीय ट्रांसफर कर देने की घोषणा भी की जा चुकी है लेकिन अधिकारियों की मनमानी की वजह से ट्रांसफर सूची का प्रकाशन अभी नए तक नहीं किया गया है. और कहां है कि बेसिक शिक्षक हजारों की संख्या में महिलाएं,विकलांग परेशान है. 

बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची जारी करवाने के संबंध में सांसद को सौंपा ज्ञापन


सभी सभी बेसिक शिक्षक ट्रांसफर लिस्ट निकलवाने के लिए बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का सहारा भी ले रहे हैं लाखों ट्वीट पोस्ट ट्रांसफर के लिए की जा चुकी है हमने कहा है कि हम सभी बेसिक शिक्षकों ने इकट्ठे होकर आज फिरोजाबाद सांसद को बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सूची जारी करवाने के संबंध में ज्ञापन दिया है. वहीं फिरोजाबाद सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन ने 20 शिक्षकों को आश्वासन देते हुए कहा है कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर बेसिक शिक्षकों की समस्या का समाधान करवाएंगे. और कहा है कि जो भी अधिकारी लापरवाही कर रहा है उस पर कार्रवाई भी होगी. 

बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची जारी करवाने के संबंध में सांसद को सौंपा ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link