Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 29, 2020

ऑनलाइन क्लास में डाला अश्लील फोटो हुआ चालान

ऑनलाइन क्लास में डाला अश्लील फोटो हुआ चालान

खंदौली के एक प्राथमिक स्कूल के बच्चों की चल रही थी क्लास

स्कूल की शिक्षिकाओं के विरोध कर उनसे भी की अभद्रता

थाना क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप में शनिवार को क्लास के दौरान एक छात्र के चाचा ने अश्लील फोटो डाल दी, फोटो देख अन्य बच्चों के अभिभावकों और शिक्षकों में हड़कंप मच गया.

आरोप है कि छात्रा के चाचा की शिकायत पर उसके परिवार वाले भर गए,पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान किया. घटना शनिवार की है. थाना क्षेत्र में 1 प्राथमिक विद्यालय है, कोरोना काल में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था. सुबह स्कूल के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही थी तभी एक छात्र के चाचा ने ग्रुप में अश्लील फोटो डाल दी. 

ऑनलाइन क्लास में डाला अश्लील फोटो हुआ चालान


अन्य अभिभावकों और स्कूल की शिक्षिकाओं में हड़कंप मच गया. शिक्षिकाएं छात्र के घर पहुंची.आरोप है कि वहां आरोपित युवक के परिवार वालों ने शिक्षिकाओं के साथ भी अभद्रता कर दी. शिक्षको ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी. 

मुंडी चौकी पुलिस से मामले की शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लिया. पुलिस की कार्रवाई के बाद स्कूल में कई घंटे पंचायत चली लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. इसके बाद थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की.










ऑनलाइन क्लास में डाला अश्लील फोटो हुआ चालान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link