Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 10, 2020

16 नवम्बर से आय, जाति, राशनकार्ड का आवेदन करना होगा महंगा, जानिए क्या होगा नया रेट

16 नवम्बर से आय, जाति, राशनकार्ड का आवेदन करना होगा महंगा, जानिए क्या होगा नया रेट

प्रदेश में जन सेवा केन्द्र (सीएससी) के जरिए आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, छात्रवृत्ति से लेकर राशन कार्ड तक का आवेदन करना महंगा हो जाएगा। प्रमाणपत्र - राशनकार्ड समेत करीब दो दर्जन से अधिक योजनाओं में आवेदन के लिए आवेदनकर्ता को अब 30 रुपए का शुल्क (यूजर चर्ज) अदा करना पड़ेगा। 16 नवम्बर से सीएससी के तहत यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के तहत मौजूदा समय में प्रदेश के गांवों से लेकर शहर तक करीब 65 हजार जन सेवा केन्द्र कार्य कर रहे हैं। लोग इनके जरिए ही सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करते हैं। अभी तक सीएससी के जरिए प्रमाणपत्र व अन्य योजनाओं में आवेदन करने पर 20 रुपए का शुल्क पड़ता है। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) विपिन मिश्रा ने बताया कि 16 तारीख से सीएससी से आवेदन करने पर 30 रुपए का शुल्क पड़ेगा।

16 नवम्बर से आय, जाति, राशनकार्ड का आवेदन करना होगा महंगा, जानिए क्या होगा नया रेट


65 हजार सीएससी संचालकों की बढ़ेगी आय

सीएससी 3.0 के तहत 65 हजार सीएससी संचालकों की आय में भी अब इजाफा होगा। अभी तक प्रति आवेदन पर सीएससी संचालकों (वीएलई) को 20 रुपए में मात्र चार से पांच रुपए ही कमीशन मिलता था। अब यह बढ़कर 12 से 15 रुपए हो जाएगा। सीएससी संचालक वर्षों से इसकी मांग कर रहे थे।

16 नवम्बर से आय, जाति, राशनकार्ड का आवेदन करना होगा महंगा, जानिए क्या होगा नया रेट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link