प्रयागराज : बेसिक शिक्षा परिषद के 54 हजार शिक्षकों का इंतजार बुधवार को खत्म हो सकता है। अंतर जिला तबादले की समय सारिणी 30 दिसंबर को जारी होनी है। जिलों में सत्यापन व काउंसिलिंग के बाद डेटा लॉक किए जाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके पहले 22 अक्टूबर को तबादला की सूची आनी थी, लेकिन तब परिषद सचिव ने कोर्ट के आदेश का हवाला देकर सूची जारी करने से मना कर दिया था। इस बार देर रात तक परिषद की ओर से किसी तरह की सूचना जारी नहीं हुई है। अब सूची निर्गत होने की अटकलें तेज हैं।
परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों की अंतर जिला तबादला प्रक्रिया दो दिसंबर, 2019 को शुरू हुई थी। बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने 20 दिसंबर, 2019 से बीती 20 जनवरी तक आनलाइन आवेदन मांगे थे और 15 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन की समय सीमा तय थी। इस दौरान करीब 1.04 लाख शिक्षकों ने पंजीकरण कराया और 70,838 ने आवेदन किया। बीएसए तय समय में आवेदनों का सत्यापन नहीं कर सके और उन्होंने इसके लिए समय मांगा।
समय सीमा बढ़ी, लेकिन फिर कोरोना संक्रमण काल में सब कुछ ठप हो गया। बेसिक शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री से सितंबर माह में 54 हजार शिक्षकों के तबादलों की अनुमति ली थी। उसी बीच दिव्या गोस्वामी की कोर्ट में याचिका हुई, तीन नवंबर को हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया, जिसमें कहा गया कि मध्य सत्र में तबादले नहीं होंगे। हालांकि एक माह में ही कोर्ट ने सरकार को तबादला करने की अनुमति दे दी। कोर्ट के आदेश पर उन महिला शिक्षिकाओं से आवेदन मांगे गए, जो विवाह के बाद दोबारा अंतर जिला तबादला चाहती हैं। परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने वाट्स एप पर न तो सूची के संबंध में जवाब दिया और न ही फोन उठाया।
बेसिक शिक्षा परिषद की समय सारिणी में सूची का प्रकाशन आज सीएम सितंबर में दे चुके हैं अनुमति नए साल में मिलेगी तैनाती
Primary ka master news, updatemarts news,uptetnews,shiksha vibhaag news,basic education department, upbasiceduparishad,updatemarts.in, primarykamaster

