शिक्षण कार्य छोड़कर स्कूल से नदारद रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने कड़े तेवर अपनाए हैं। स्कूलों में नई तैनाती पाए उन शिक्षकों का प्रोबेशन पीरियड बीएसए ने बढ़ा दिया है जो निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए थे। उन्हें अनुपस्थिति के दिन से फिर से एक साल तक प्रोबेशन पीरियड के लिए डाल दिवा गया है.
इस प्रोबेशन पीरियड के दौरान फिर से गैरहाजिर मिलने वाले अथवा विभागीय नियमों की अनदेखी करने वाले शिक्षकों को निलम्बित कर जांच करते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। बीएसए के निरीक्षण में दो नए शिक्षक गैर हाजिर मिले थे वहीं एक शिक्षक के विरुद्ध प्रथम दृष्टया अनियमितता उजागर होने पर निलम्बन की कार्रवाई की गई है।
बीएसए ने नवाबगंज के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें से प्राथमिक विद्यालय सतिया प्रथम का निरीक्षण किया पाया गया कि नवनियुक्त सहायक अध्यापक करुणाकर पाण्डेय बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं।
Primary ka master news, updatemarts news,uptetnews,shiksha vibhaag news,basic education department, upbasiceduparishad,updatemarts.in, primarykamaster

