Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 3, 2021

18 फरवरी से 15 मार्च तक होंगे बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन

 लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बीएड प्रवेश परीक्षा राज्य समन्वयक प्रो. अमिता वाजपेयी के अनुसार बीएड प्रवेशी परीक्षा के लिए आवेदन 18 फरवरी से 15 मार्च तक किए जा सकेंगे। वहीं प्रवेश परीक्षा 19 मई को प्रस्तावित है। 

18 फरवरी से 15 मार्च तक होंगे बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन


लविवि ने अपनी वेबसाइट lkouniv.ac.in पर फीस और अर्हता संबंधी सूचना भी अपलोड कर दी है। स्नातक स्तर पर 50 प्रतिशत और इंजीनियरिंग डिग्री में 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये तय किया गया है।

लेट फीस के साथ आवेदन शुल्क क्रमश: 2500 रुपये और 1200 रुपये होगा। हर साल बीएड के करीब 12 हजार कॉलेजों की करीब तीन लाख सीट पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला दिया जाता है।

18 फरवरी से 15 मार्च तक होंगे बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link