फिरोजाबाद। डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। मंगलवार को परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर भी एक कागज पर अंकित थे। डायट प्राचार्य ने प्रश्नपत्र अन्य जनपद से वायरल होने की बात कही है। चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक की पाली में चल रही थी। इसी पाली में आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन-लेखन क्षमता का
विकास विषय का प्रश्न पत्र था। परीक्षा के समय ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। डायट प्राचार्य को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने केंद्रों पर पर्यवेक्षकों से संपर्क साधा। प्राचार्य के मुताबिक सभी परीक्षा केंद्रों पर स्थिति सामान्य थीं।

