Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, March 23, 2021

टलेंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं: 24 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षाएं अब मई के पहले सप्ताह से हो सकती हैं

 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं टलनी तय हैं। 24 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षाएं अब मई के पहले सप्ताह से हो सकती हैं। होली से ठीक पहले 27 मार्च को राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी करने की तैयारी में है। आयोग 30 अप्रैल तक मतदान की प्रक्रिया पूरी कर तीन-चार मई में मतगणना करा सकता है।


टलेंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं: 24 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षाएं अब मई के पहले सप्ताह से हो सकती हैं



दरअसल, पूर्व में जब यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 अप्रैल से 12 मई तक कराने का कार्यक्रम घोषित किया गया था। तब आयोग का भी चार चरणों में 23 अप्रैल तक मतदान की प्रक्रिया पूरी कर लेने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। पंचायतों में गलत आरक्षण पर हाईकोर्ट द्वारा फिर से आरक्षण जारी कराने के निर्देश पर राज्य सरकार अब नए सिरे से आरक्षण करा रही है। ऐसे में अब 27 मार्च को आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ आयोग भी चुनाव की अधिसूचना जारी करने की तैयारी में है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि होली से ठीक पहले 27 मार्च को अधिसूचना जारी होने से उसे विधिवत चुनाव कराने के लिए 42 दिन चाहिए। चार चरण में जिलेवार सभी पदों का एक साथ चुनाव कराने के लिए 42 दिन का समय होने पर प्रत्येक चरण में प्रचार के लिए एक सप्ताह का समय दिया जा सकेगा। ऐसे में आयोग चाहता है कि बोर्ड की परीक्षाएं मई के पहले सप्ताह तक टल जाएं, ताकि मतगणना आदि भी उससे पहले करा ली जाए।


माध्यमिक शिक्षा का भी दायित्व संभाल रहे उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने ‘दैनिक जागरण’ से बातचीत में स्पष्ट तौर पर बताया कि पंचायत चुनाव के बाद ही बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी। ऐसे में बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से तो नहीं होंगी, लेकिन नई तारीखों के बारे में डा. शर्मा कहते हैं कि यह तो पंचायत चुनाव के कार्यक्रम के अनुसार तय होगी। सूत्रों के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसर बोर्ड की परीक्षाएं ज्यादा टालने के पक्ष में नहीं हैं, ताकि 10 जून के आसपास नतीजे घोषित किए जा सकें। चूंकि सीबीएसई की परीक्षाएं चार मई से शुरू हो रही हैं, इसलिए माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी तीन-चार मई से शुरू हो सकती हैं।


अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिहं का कहना है कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर बोर्ड परीक्षाएं एक सप्ताह आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि 30 अप्रैल तक का भी समय मिल जाने पर हम चार चरणों के मतदान की प्रक्रिया तो पूरी ही कर लेंगे। मतगणना तीन-चार मई को कराई जा सकती है।



’>>27 मार्च को चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है आयोग


’>>30 अप्रैल तक मतदान खत्म होकर तीन-चार मई को मतगणना संभव

टलेंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं: 24 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षाएं अब मई के पहले सप्ताह से हो सकती हैं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link