Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, March 23, 2021

एडेड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा को मंडल मुख्यालयों पर तय किए जाएंगे इसी सप्ताह परीक्षा केंद्र

 प्रयागराज : प्रदेश के 3049 अशासकीय सहायताप्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापकों व सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आवेदन पूरे हो चुके हैं। लिखित परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सप्ताह मंडल स्तर पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा, होली के अवकाश के पहले केंद्रों की सूची परीक्षा संस्था को भेजे जाने के निर्देश हैं। परीक्षा संस्था ने आवेदकों की अंतिम संख्या 3.36 लाख घोषित कर दी है।


एडेड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा को मंडल मुख्यालयों पर तय किए जाएंगे इसी सप्ताह परीक्षा केंद्र



जूनियर विद्यालयों की शिक्षक भर्ती के लिए 3.62 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 3,36,942 अभ्यर्थियों ने शनिवार तक अंतिम रूप से आवेदन कर दिया है। सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानाध्यापक पद के लिए 20,979 आवेदन मिले हैं। इसमें 18,596 अभ्यर्थियों ने प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक, दोनों पदों के लिए आवेदन किया है। सहायक अध्यापक पद के लिए 3,15,963 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। ज्ञात हो कि इस भर्ती में प्रधानाध्यापक के 390 व सहायक अध्यापक के 1504 सहित 1894 पद हैं। इसकी लिखित परीक्षा 18 अप्रैल को एक साथ कराई जाएगी।


भर्ती में सहायक अध्यापक बनने वालों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। प्रत्येक पद के लिए औसतन 210 से अधिक दावेदार हैं। दोनों परीक्षाओं में पहला पेपर अनिवार्य है। प्रधानाध्यापक पद के अभ्यर्थियों के लिए प्रबंधन के दूसरे प्रश्नपत्र की लिखित परीक्षा होगी। आवेदन पूरा होने के बाद परीक्षा संस्था ने सभी 18 मंडल मुख्यालयों को संख्या भेजकर परीक्षा केंद्र निर्धारित करने का आदेश दिया है। 25 मार्च को केंद्र तय करने के लिए बैठक होगी, वहीं 27 मार्च तक मंडल मुख्यालयों से केंद्रों की सूची परीक्षा संस्था को भेजी जाएगी। अगले सप्ताह परीक्षा संस्था केंद्रों की सूची एनआइसी को भेजेगी, ताकि प्रवेशपत्र निर्गत किए जा सकें।

एडेड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा को मंडल मुख्यालयों पर तय किए जाएंगे इसी सप्ताह परीक्षा केंद्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link