खण्ड शिक्षा अधिकारियों को नए शैक्षिक सत्र में भी वाहन की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए उन्हें 30 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाता है।
पिछले वर्ष के लिए यह सुविधा अनुमन्य की गई थी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने आदेश जारी कर इस सुविधा को नए शैक्षिक सत्र में भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि पहले से ली जा रही एजेंसी की सुविधाएं संतोषजनक है तो उनकी सेवाओं को इस वर्ष भी लिया जा सकता है। अन्यथा जेम पोर्टल के माध्यम से नई एजेंसी से वाहन की सुविधा ली जाए।

