Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 26, 2021

होली से पहले फरवरी तक बकाया वेतन-मानदेय का करें भुगतान, मुख्यमंत्री का निर्देश

 लखनऊ : राज्य सरकार के जिन विभागों, सहायताप्राप्त संस्थाओं में बजट के अभाव में फरवरी तक के वेतन या मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है, मुख्यमंत्री योगी ने उनमें होली के त्योहार से पहले यह भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।


होली से पहले फरवरी तक बकाया वेतन-मानदेय का करें भुगतान, मुख्यमंत्री का निर्देश



इस बार होली 29 मार्च को होगी। मार्च का वेतन मार्च में नहीं जारी नहीं किया जा सकता है, क्योंकि वित्तीय वर्ष के बजट में इसकी व्यवस्था नहीं होती है। मार्च का वेतन अगले वित्तीय वर्ष के पहले दिन यानी पहली अप्रैल को ही जारी हो सकता है। कुछ विभागों, सहायताप्राप्त संस्थाओं और मानदेय पर कार्यरत कार्मिकों को फरवरी या उससे पहले के महीनों का वेतन/मानदेय बजट के अभाव में नहीं हो सका है। होली को देखते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि ऐसे विभागों/संस्थाओं में कार्मिकों को फरवरी तक का वेतन/मानदेय का भुगतान त्योहार से पहले जरूर कर दिया जाए।

होली से पहले फरवरी तक बकाया वेतन-मानदेय का करें भुगतान, मुख्यमंत्री का निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link