Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 26, 2021

पंचायत चुनाव, अंतिम आरक्षण सूचियां जारी

 लखनऊ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अंतिम आरक्षण सूचियां अधिकतर जिलों में गुरुवार को जारी कर दी गईं। शुक्रवार को जिलों में प्रकाशन के साथ ही निदेशालय में उपलब्ध करा दी जाएंगी। वहीं आरक्षण को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होने के कारण दुविधा की स्थिति बनी है। पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के अनुसार हाई कोर्ट के आदेश पर पंचायतों में नए सिरे से आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अधिकतर जिलों में ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख और ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत वार्डो का आरक्षण आवंटन पूरा हो गया है। अंतिम सूचियां शुक्रवार को प्रकाशित कर दी जाएंगी। 

पंचायत चुनाव, अंतिम आरक्षण सूचियां जारी


पंचायत चुनाव, अंतिम आरक्षण सूचियां जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link