Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 26, 2021

सभी ब्लॉकों से एक-एक श्रेष्ठ शिक्षक चुने जाएंगे

 वाराणसी। परिषदीय स्कूलों में बदलाव की कहानी लिख रहे गुरुजी अब दूसरों के लिए मिसाल बनेंगे। एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक मिशन प्रेरणा के तहत हुए बदलाबों के संदर्भ में व्याख्यान देंगे। ये शिक्षक उन संस्थानों में पहुंचकर वहां किए गए बेहतर कार्यों को भी सीखेंगे। फिर अपने जनपद के अन्य शिक्षकों को इस संबंध में ट्रेनिंग देंगे।



 समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद के जारी निर्देश के बाद एक्सपोजर विजिट के लिए प्रदेशभर में सभी ब्लॉकों से एक- एक श्रेष्ठ शिक्षक का चुनाव किया जाएगा। जिले के शिक्षकों के नामों की सूची जल्द तैयार होगी, जिसे फाइनल कर शासन को भेजा जाएगा। चयनित शिक्षक मिशन प्रेरणा पर एक्सपोजर विजिट में अलग-अलग भारतीय स्कूलों-संस्थानों में परिषदीय विद्यालयों में मिशन प्रेरणा के हु बदलावों पर व्याख्यान देंगे। अलावा मिशन प्रेरणा के तहत अन्य जनपदों के बेस्ट स्कूलों का भ्रमण कर वहां की नवीन पद्धतियां सीखेंगे।

बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि एक्सपोजर विजिट के संबंध में शासन से पत्र आया है। उत्कृष्ट शिक्षकों के चयन के लिए खंडशिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। शिक्षकों का चयन करने के बाद लिस्ट शासन को भेजी जाएगी। संवाद

सभी ब्लॉकों से एक-एक श्रेष्ठ शिक्षक चुने जाएंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link