Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 29, 2021

1 सितंबर 2021 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे है. इसका सीधा असर आपके जेब पर पडेगा, जाने रोजमर्रा से जुड़े ये 8 नियम

नई दिल्ली: अगले महीने सितंबर (changes from 1 September 2021) से कई बड़े बदलाव होने जा रहे है. इसका सीधा असर आपके जेब पर पडेगा, यह बदलाव आम से लेकर खास हर व्यक्ति पर प्रभावित करेगा।

1 सितंबर 2021 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे है. इसका सीधा असर आपके जेब पर पडेगा, जाने रोजमर्रा से जुड़े ये 8 नियम


1. PF रुल्स में होगा बदलाव

नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद काम की खबर. अगले महीने एक सितंबर से अगर आपका यूनिवर्सल एकाउंट नंबर (UAN) आपके आधार कार्ड से लिंक्ड नहीं हुआ तो आपके एंप्लायर आपके प्राविडेंट फंड PF अकाउंट में क्रेडिट नहीं कर सकेगें. दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ईपीएफ खाताधारकों को 1 सितंबर 2021 से पहले आधार को यूएएन नंबर से लिंक करना होगा।

2: बदल रहा है चेक क्लियरिंग सिस्टम

अगर आप भी चेक से पैसे भेज रहे है? या चेक पेमेंट (cheque payment) करते है तो आपके लिए बेहद काम की खबर. अब एक सितंबर से 50,000 रूपये से अधिक का चेक जारी करना आपके लिए दिक्कतभरा हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योकि बैंकों ने अब पाजिटिव पे सिस्टम को लागू करना शुरू कर दिया है. ज्यादातर बैंक 1 सितंबर से PPS को लागू करने जा रहे है. एक्सिस बैंक अगले महीने से पाजिटिव सिस्टम की शुरुआत कर रहा है।

 



3: PNB के सेविंग्स अकाउंट पर घटेगा ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक को अगले महीने से जोरदार झटका लगने वाला है. दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक 1 सितंबर 2021 से बचत खाते में जमा पर ब्याज दर में कटौती करने वाला है. यह जानकारी बैंक की आधिकारिक बेवसाइट से मिलीं है बैंक ने बचत खाते पर ब्याज दरें सालाना 3 फीसदी से घटाकर 2.90 फीसदी करने का फैसला किया है. बैंक के इस फैसले का असर नए और पुराने ग्राहकों पर पडेगा।

4: बदल जाएगा गैस सिलेंडर मिलने का समय

1 सितंबर से LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव आ जाएगा. बता दे कि हर महीने की पहली तारीख को घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल तय की जाती है. वही धाननौला गैस सर्विस की ओर से गैस वितरण का समय बदल जाएगा. नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गैस बांटने के समय में बदलाव किया गया है।

5: बदल जाएगा कार इंश्योरेंस का नियम

एक महत्वपूर्ण आदेश में मद्रास हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है कि 1 सितंबर से जब भी कोई नया वाहन बिकेगा तो उसका बंपर टू बंपर इंश्योरेंस अनिवार्य होगा चाहिए. यह इंश्योरेंस 5 साल की अवधि के लिए ड्राइवर, पैसेंजर और वाहन के मालिक को कवर करने वाले इंश्योरेंस अतिरिक्त होगा, बता दे कि बंपर टू बंपर इंश्योरेंस में वाहन के उन हिस्से को भी कवर मिलेगा जिनमें आम तौर पर बीमा कंपनियां कवर नहीं देती है।

6: OOT प्लेटफार्म का सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा महंगा

भारत में ओटीपी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस hotstrar का सब्सक्रिप्शन 1 सितंबर 2021 से महंगा हो जाएगा. इसके बाद यूजर्स को बेस प्लान के लिए 399 रूपये की जगह अब 499 रूपये देने होगें।

7: अमेज़न लाजिस्टिक कास्ट में करेगी बढोत्तरी

अमेज़न डीजल और पेट्रोल की कीमत बढने से लाजिस्टिक कास्ट में इजाफा कर सकती है. इसमें 1 सितंबर 2021 से अमेज़न से सामान मंगाया महंगा हो जाएगा. ऐसे में 500 ग्राम के पैकेज के लिए 58 रूपये देने पड़ सकते है. वही, रीजनल कास्ट 36.50 रूपये होगी।

8: इस तरह के ऐप पर लगेगी ब्रेक

गूगल की नयी पालिसी 1 सितंबर 2021 से लागू हो रही है. इसके तहत फेंक कंटेंट को प्रमोट करने वाले ऐप्स पर 1 सितंबर से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा. गूगल ने अपने ब्लाक पोस्ट में बताया कि ऐप डेवलपर्स की ओर से लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए जा रहे ऐप्स कै ब्लाक कर दिया जाएगा. गूगल प्ले स्टोर के नियमों को पहले से ज्यादा सख्त किया जा रहा है. वही गूगल ड्राइव यूजर्स को 13 सितंबर को नया सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा. इससे इसका इस्तेमाल पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा।

1 सितंबर 2021 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे है. इसका सीधा असर आपके जेब पर पडेगा, जाने रोजमर्रा से जुड़े ये 8 नियम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link