Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 29, 2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो पोस्ट करने पर गुरूजी निलंबित

 उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शासकीय स्कूल में तैनात एक शिक्षक ने अपने आफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर वीडियो पोस्ट कर दिया, इसको संज्ञान में लेकर बीआरसी बीएसए को रिपोर्ट प्रेषित कर दी। जिस पर बीएसए ने शिक्षक को निलंबित करते हुए उसे दूसरे स्कूल में अटैच कर दिया गया है। 



देहरी घाट ब्लाक क्षेत्र के रेवरीनहरपुर कंपोजिट स्कूल में तैनात शिक्षक रामाश्रय यादव द्वारा एक बीआरसी दोहरी घाट के आफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप पर चार मिनट दो सेंकड का वीडियो अपलोड कर दिया गया. इसकी जानकारी होने पर खंड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर द्वारा संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कर्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर बीएसए को भेजा गया। जिस पर बीएसए संतोष सिंह ने शिक्षक को निलंबित करते हुए उसे रेवरीनहरपुर कंपोजिट स्कूल से हटाते हुए दोहरी घाट ब्लाक के जमीन कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय में अटैक कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो पोस्ट करने पर गुरूजी निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link