Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 25, 2021

राज्य कर्मियों-पेंशनरों व शिक्षकों को 11 फीसद ज्यादा डीए-डीआर, 27.5 लाख कर्मियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ

 लखनऊ : पिछले 19 महीने से महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) बढ़ने का इंतजार कर रहे 16 लाख राज्य कर्मचारियों और 11.5 लाख सिविल/पारिवारिक पेंशनरों की मुराद पूरी हो गई है। राज्य कर्मचारियों को बीती पहली जुलाई से 11 फीसद की बढ़ी दर से डीए और पेंशनरों को डीआर देने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी मिलने के बाद वित्त विभाग ने मंगलवार को इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया है। राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को जुलाई से 28 फीसद की दर से डीए व डीआर मिलेगा। अभी उन्हें 17 फीसद की दर से यह भुगतान हो रहा था। बढ़े डीए का लाभ राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और यूजीसी वेतनमानों में कार्यरत पदधारकों को मिलेगा, जिनकी कुल संख्या लगभग 16 लाख है।

राज्य कर्मियों-पेंशनरों व शिक्षकों को 11 फीसद ज्यादा डीए-डीआर, 27.5 लाख कर्मियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ


जुलाई के बढ़े डीए की रकम जीपीएफ में : राज्य कर्मियों को बढ़ी दर से डीए का नकद भुगतान अगस्त के वेतन संग होगा। जुलाई के बढ़े डीए की रकम उनके भविष्य निधि खाते में जाएगी जिसे वे 31 जुलाई, 2022 तक नहीं निकाल सकेंगे।


’>>जुलाई तक की रकम जीपीएफ खाते में, नकद भुगतान अगस्त से


’>>28 फीसद मिलेगा डीए-डीआर 800 करोड़ होगा मासिक व्ययभार

राज्य कर्मियों-पेंशनरों व शिक्षकों को 11 फीसद ज्यादा डीए-डीआर, 27.5 लाख कर्मियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link