Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 25, 2021

अफसरों पर अभद्र टिप्पणी पर परिषदीय गुरुजी किए गए निलंबित, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

 प्रयागराज। सीएमओ प्रतापगढ़ और डीआईओएस प्रयागराज के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी गुरूजी को महंगी पड़ गई। विवादित पोस्ट वायरल होने पर बीएसए ने विकास खंड बहादुरपुर के प्राथमिक विद्यालय छिबैंया प्रथम में तैनात सहायक अध्यापक अजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र को सौंपी गई है। 25-08-2021

अफसरों पर अभद्र टिप्पणी पर परिषदीय गुरुजी किए गए निलंबित, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण


निलंबन की अवधि में शिक्षक अजय सिंह अपनी उपस्थिति बीआरसी कौड़िहार में दर्ज कराएंगे। जिले के बहादुरपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय छिबैंया प्रथम में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक अजय कुमार सिंह ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने सीएमओ प्रतापगढ़ और डीआईओएस प्रयागराज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी थी। फेसबुक पोस्ट का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म पर भी वायरल होने लगा। मामला डीआईओएएस के संज्ञान में आया। इस पर उन्होंने बीएसए को शिक्षक के खिलाफ के कार्रवाई के लिखा। संवाद बीएसए ने जारी किया नोटिस


प्रयागराज। जिले में कौंधियारा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय लोकमनि का पूरा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात यशवंत कुमार चौधरी बीएसएस ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। संवाद

अफसरों पर अभद्र टिप्पणी पर परिषदीय गुरुजी किए गए निलंबित, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link