Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 25, 2021

शैक्षिक ब्योरा अपलोड नहीं करने पर शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों का वेतन/मानदेय रोकने की चेतावनी

 गोरखपुर: मानव संपदा पोर्टल पर शैक्षिक विवरण अपलोड नहीं करने वाले बीईओ व शिक्षकों का बीएसए ने अगस्त माह का वेतन रोकने की चेतावनी दी है। जनपद के तमाम शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक विवरण अपलोड करने में लापरवाही बरत रहे हैं।

शैक्षिक ब्योरा अपलोड नहीं करने पर शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों का वेतन/मानदेय रोकने की चेतावनी


शासन के निर्देश के क्रम में जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को बेसिक शिक्षा विभाग ने उनके समस्त शैक्षिक अंकपत्रों व प्रमाण पत्रों को निर्देश दिया था। इसके लिए खंड शिक्षाधिकारियों व नगर शिक्षाधिकारी को 13 नवंबर 2020, 23 दिसंबर 2020 तथा 1 मार्च 2021 को पत्र भी प्रेषित किए गए थे। बीएसए आरके सिंह ने कहा कि समस्त खंड शिक्षाधिकारियों व शिक्षकों को अपना ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा गया है अन्यथा अगस्त माह का वेतन रोक दिया जाएगा।

शैक्षिक ब्योरा अपलोड नहीं करने पर शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों का वेतन/मानदेय रोकने की चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link