Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 27, 2021

प्रदेश में जल्द भर्ती होंगे 30 हजार होमगार्ड

 लखनऊ : पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी करने वाले होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती जल्द किए जाने की तैयारी है। करीब 30 हजार होमगार्ड भर्ती किए जाएंगे। महिला होमगार्ड अधिक संख्या में भर्ती किए जाने की सिफारिश भी की गई है। होमगार्ड विभाग ने इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष एक प्रस्तुतीकरण भी दिया था। जिसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू किए जाने पर विचार चल रहा है।

प्रदेश में जल्द भर्ती होंगे 30 हजार होमगार्ड


होमगार्ड स्वयंसेवकों व अवैतनिक अधिकारियों की 118348 पद स्वीकृत हैं। जबकि, वर्तमान में 87184 होमगार्ड स्वयंसेवक व अवैतनिक अधिकारी कार्यरत हैं। बीते वर्षों में होमगार्ड स्वयंसेवकों व अवैतनिक अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के चलते उनकी संख्या में कमी आई है। वहीं वर्तमान में कार्यरत करीब 49 फीसद होमगार्ड 51 से 60 वर्ष आयु के मध्य के हैं। कानून-व्यवस्था से लेकर सुरक्षा से जुड़ी अन्य ड्यूटियों में होमगार्ड की मांग रही है। यही वजह है कि विभाग ने शासन को रिक्त पदों के अनुरूप भर्ती कराये जाने का प्रस्ताव भेजा था।

प्रदेश में जल्द भर्ती होंगे 30 हजार होमगार्ड Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link