Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 27, 2021

अराजकतत्वों ने गिरा दी प्राथमिक विद्यालय की नवनिर्मित बाउंड्रीवाल

 जगेशरगंज । बुधवार की रात अराजकतत्वों ने प्राथमिक विद्यालय की निर्माणाधीन बाउंड्री गिरा दी । ग्राम प्रधान ने जब इसकी शिकायत अंतू थाने में की, तो प्रभारी कोतवाल ने थाना क्षेत्र का मामला नहीं होने की बात कहकर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज प्रधान ने एसपी से पूरे मामले की शिकायत की है। अंतू थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मंगापुर में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार की रात अराजकतत्वों ने

अराजकतत्वों ने गिरा दी प्राथमिक विद्यालय की नवनिर्मित बाउंड्रीवाल


नवनिर्मित दीवार को गिरा दिया। सुबह जब मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश यादव को जानकारी दी। इस पर प्रधान ने अंतू थाने में तहरीर दी तो अंतू थाना के प्रभारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय हमारे क्षेत्र में नहीं आता है। प्रधान ने पूरे मामले की शिकायत एसपी से करते हुए अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अराजकतत्वों ने गिरा दी प्राथमिक विद्यालय की नवनिर्मित बाउंड्रीवाल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link