Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 27, 2021

खंड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति जल्द

 बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने खंड शिक्षा अधिकारियों की सेवा नियमावली बनाने और पदोन्नति कोटा तय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों के लंबित मामलों के भी निस्तारण के निर्देश दिए हैं।


खंड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति जल्द


यह जानकारी देते हुए उप्र खंड शिक्षा अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि बीते 12 सालों से खंड अधिकारियों को पदोन्नति नहीं मिली है। खंड शिक्षा अधिकारी 30-32 साल की नौकरी के बाद भी बिना पदोन्नति के एक ही पद से रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि संघ की ओर से खंड शिक्षा अधिकारियों को भी सामान्य शिक्षा सेवा नियमावली 1992 में शामिल करने, विभाग में प्रवेशी पद को बेसिक शिक्षा अधिकारी की जगह खंड शिक्षा अधिकारी करने और पदोन्नति कोटा तय करने की मांग की गई थी। इस पर मंत्री ने खंड शिक्षा अधिकारियों की नियमावली बनाने और पदोन्नति का कोटा तय करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति जल्द Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link