Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 6, 2021

जेल में शिक्षकों की तैनाती के लिए मांगा प्रस्ताव

 प्रयागराज। प्रदेश की जेलों में परिषदीय शिक्षकों को तैनाती के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है। 

जेल में शिक्षकों की तैनाती के लिए मांगा प्रस्ताव


इससे पहले भी सचिव ने नौ जुलाई को पत्र लिखा था। लेकिन विकल्प उपलब्ध न कराए जाने पर बृहस्पतिवार को फिर से शिक्षकों की तैनाती का प्रस्ताव मांगा है। कारागार मुख्यालय की ओर से छह जुलाई को जेलों में प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों की तैनाती के लिए पत्र लिखा था। इस पर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने नौ जुलाई को सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर प्रस्ताव मांगा था। लेकिन अभी तक प्रस्ताव नहीं भेजा गया।

जेल में शिक्षकों की तैनाती के लिए मांगा प्रस्ताव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link