Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 6, 2021

अध्यापकों का इंक्रीमेंट बाधित

 देवरिया । बेसिक शिक्षा विभाग के सलेमपुर ब्लॉक कार्यालय में कई शिक्षकों का वेतन इंक्रीमेंट बाधित कर दिया गया है। इससे सभी शिक्षक परेशान हैं। कार्यालय से कोई सही जानकारी नहीं मिलने से उनकी चिंता बढ़ गई है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल महामंत्री अखिलेश मिश्र ने बताया की शिक्षकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।



अध्यापकों का इंक्रीमेंट बाधित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link