Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 4, 2021

ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने के लिए शनिवार को होगी क्विज

आजमगढ़। प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने के लिए हर शनिवार को क्विज होगी। स्कूल बंद है और अध्यापक चाहकर भी ज्यादा बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से नहीं जोड़ पाए हैं। बेसिक स्कूलों के बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने को हर शनिवार को तरह तरह की क्विज कराई जाएगी। क्विज के लिए शनिवार का दिन बीएसए ने निर्धारित कर दिया है। जिले में 20 फीसद भी बच्चे ऑनलाइन शिक्षा से नहीं जुड़े हैं। इस लिए हर शनिवार को ऑनलाइन क्विज कराने का निर्णय लिया गया है। बीएसए ने बीईओ से लेकर अध्यापकों को हर शनिवार को होने वाली क्विज से बच्चों को जोड़ने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

 

ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने के लिए शनिवार को होगी क्विज

ऑनलाइन क्विज से अधिक से अधिक बच्चों को जोड़ने के लिए युद्धस्तर पर काम होगा। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को क्विज से जुड़ने के लिए दिलचस्पी पैदा की जाएगी। इसमें बच्चों के अभिभावकों की भी मदद ली जाएगी। विभाग के अफसरों का प्रयास होगा कि जो बच्चे क्विज से जुड़ जाएंगे वह ऑनलाइन क्लास भी ले सकेंगे।

ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने के लिए शनिवार को होगी क्विज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link