Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 4, 2021

दूसरे के नाम पर नौकरी कर रहा बेसिक शिक्षक बर्खास्त

 बस्ती: दूसरे के नाम और प्रमाण पत्र पर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे एक और शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई है। बर्खास्त किया गया फर्जी शिक्षक अनिल कुमार यादव दुबौलिया ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय माझा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत था। असली अनिल कुमार यादव गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर में कार्यरत हैं। बस्ती में दूसरे के नाम और प्रमाण पत्र पर नौकरी कर अब तक सात फर्जी शिक्षक बर्खास्त किए जा चुके हैं।

दूसरे के नाम पर नौकरी कर रहा बेसिक शिक्षक बर्खास्त


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल ने बताया कि कूटरचित प्रमाण पत्र के जरिये जालसाज 2010 में अनिल कुमार यादव के नाम पर बेसिक शिक्षा विभाग बस्ती में शिक्षक के पद पर नियुक्त हुआ था। एक साल पहले शिकायत के आधार पर जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया। असली अनिल कुमार गोरखपुर जिले में कार्यरत हैं।

दूसरे के नाम पर नौकरी कर रहा बेसिक शिक्षक बर्खास्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link