Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 10, 2021

बीईओ के निरीक्षण में स्कूल से गायब मिले छह शिक्षक और पांच शिक्षामित्रों का वेतन रोका गया

 मिल्कीपुर, अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के चार परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण खंड शिक्षा

अधिकारी द्वारा किया गया। जिसमें शिक्षक व शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। बीईओ की रिपोर्ट पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडे ने शिक्षकों का एक दिन का वेतन व क्षामित्रों का एक दिन का मानदेय रोकने का आदेश दिया है। इस आदेश के आते ही शिक्षकों में खलबली मच गई है।

हालांकि पता चला है कि कुछ विद्यालयों में सभी शिक्षक नदारद थेए लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा कुछ शिक्षकों पर ही रिपोर्टिंग की गई है। शिक्षक नेताओं ने खंड शिक्षा अधिकारी शैलजा मिश्रा पर शिक्षकों की रिपोर्टिंग में सौतेला व्यवहार अख्तियार करने का आरोप लगाया है

 

बीईओ के निरीक्षण में स्कूल से गायब मिले छह शिक्षक और पांच शिक्षामित्रों का वेतन रोका गया

बताया गया कि विगत नौ जुलाई व 23 जुलाई को हैरिंग्टगगंज की खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलजा मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय अछोरा प्रथमए द्वतीयए कम्पोजिट विद्यालय स्वर्व र्षा व निमड़ी नवीन तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय हल्ले द्वारिकापुर का निरीक्षण किया था। जिसमें प्राथमिक विद्यालय अछोरा प्रथम की इंचार्ज प्रधानाध्यापक रेनू गुप्ताए शिक्षामित्र गीता कुमारी एवं प्राथमिक विद्यालय अछोरा द्वितीय के सहायक अध्यापक हरीश कुमारए कम्पोजिट विद्यालय स्वर्ण वर्षा की सहायक

अध्यापिका रूखसानाए शिक्षामित्र राम गुलाम एवं कमलेश कुमारी विद्यालय में अनुपस्थित मिले थे।

इसी तरह से कम्पोजिट विद्यालय निमड़ी नवीन के प्रधानाध्यापा आलोक कामार, सहायक अध्यापक मनोज कुमार सिंहए शिक्षामित्र राजकुमार व कुसुम कुमारी भी विद्यालय से गायब थे। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय हल्के द्वारिकापुर का भी बीईओ द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें बीईओ ने स्कूल के प्रधानाध्यापक घनश्याम भारती पर उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन न करने तथा विभागीय कार्यों में रूचि न लेने का आरोप है। हैरिंग्टनगंज की खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलजा मिश्रा ने बताया कि किसी भी शिक्षक या शिक्षामित्र ने अवकाश के लिए ऑनलाइन प्रार्थना पत्र नहीं दिया था। जिसके बाद बीईओ ने निरीक्षण आख्या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी क सौंप दिया। बीईओ की निरीक्षण आख्या को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने अनुपस्थिति पाये गए सभी शिक्षकों व शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन व मानदेय काटने का आदेश जारी किया है। वहीं हल्ले द्वारिकापुर जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक का अग्रिम माह का वेतन रोकने का आदेश दिया है।

बीईओ के निरीक्षण में स्कूल से गायब मिले छह शिक्षक और पांच शिक्षामित्रों का वेतन रोका गया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link