Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 10, 2021

UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में आज बारिश बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में आज बारिश बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 


Lucknow:UP Monsoon 2021 Weather updates:राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में मानसून सक्रियता बरकरार है. सोमवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने शहर में तर- बतर कर दिया है. बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने से गर्मी से काफी राहत मिली। वही, सुल्तानपुर में शाम 4 बजे से करीब एक घंटा तक बारिश हुई। धूप में सूख रही धान की फसल के लिए बारिश के ये बूंदें किसी अमृत से कम नहीं है। 



किसान भी खुश है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का पुर्वानुमान जारी किया गया है। आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अमरनाथ मिश्र का अनुमान लगाया है कि अगामी 7 दिनों तक प्रदेश में मानसून मेहरबान होगा और भारी बारिश या हल्की माध्यम से बारिश जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि 3 दिन बाद मानसून के उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक गुजरने की उम्मीद है. ऐसे में रोज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावना बन रहीं हैं।


इन 19 जिलों में जताए थे बारिश के आसार- मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर नगर, बहराइच, संतकबीरनगर, मैनपुरी, गोरखपुर, मऊ, बलिया, बनारस, प्रयागराज, फतेहपुर, झांसी, हाथरस, आगरा, औरेया, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत और बरेली जिलों में भारी बारिश का पुर्वानुमान जारी किया गया है।

UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में आज बारिश बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link