Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 12, 2021

छात्रा को जबरन लगाया केक, शिक्षक पर केस, रामपुर में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर भड़के परिजन

 रामपुर:- कोचिंग में पढ़ने गई छात्र को जबरन केक लगाने का वीडियो वायरल होने के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी आलोक सक्सेना बरेली रोड स्थित जिले के एक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वो एक कोचिंग सेंटर भी चलाते हैं। 



कुछ दिनों से शिक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें वो एक छात्रा के चेहरे पर जबरन केक लगाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस के मुताबिक यह वीडियो उनके कोचिंग सेंटर की है। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा के परिजनों ने पुलिस को शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया गया है कि शनिवार को जब छात्रा कोचिंग गई थी, तब शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और मना करने के बाद भी उसके शरीर व चेहरे पर जबरन केक लगाया। शिक्षक द्वारा यह कृत्य अन्य विद्यार्थियों के सामने किया गया। एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रबंधन द्वारा शिक्षक को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

छात्रा को जबरन लगाया केक, शिक्षक पर केस, रामपुर में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर भड़के परिजन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link