Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 12, 2021

फेल डीएलएड प्रशिक्षुओं को एक और मौका

 प्रयागराज । डीएलएड और बीटीसी के किसी सेमेस्टर के एक विषय में तीन बार फेल 350 अभ्यर्थियों को एक बार और परीक्षा में शामिल होने का मौका मिला है।



रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षाएं राजशेखर सिंह ने शनिवार को डायट प्राचार्यों को ऐसे 350 प्रशिक्षुओं की सूची और प्रवेश पत्र भेजकर उन्हें रविवार से शुरू हो रही प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल कराने के निर्देश दिए हैं ।


बीटीसी 2013, 2014, 2015 और डीएलएड 2017 व 2018 बैच के इन अभ्यर्थियों ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक से एक अवसर देने का अनुरोध किया था। ये अभ्यर्थी प्रथम सेमेस्टर के किसी एक विषय में तीन बार फेल हैं तथा शेष अन्य सेमेस्टर पास कर चुके हैं।

फेल डीएलएड प्रशिक्षुओं को एक और मौका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link