Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 3, 2021

अटेवा न्यू पेंशन स्कीम तथा निजीकरण के विरोध में 22 को निकालेगी पदयात्रा

 लखनऊ। ऑल इंडिया टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) न्यू पेंशन स्कीम और निजीकरण को रोकने के लिए 22 अक्तूबर को निजीकरण भारत छोड़ो' पदयात्रा निकालेगा। मांग पूरी न होने पर 21 नवंबर को लखनऊ में रैली करने का एलान किया है। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने • शनिवार को गांधी भवन में हुई सभा में यह घोषणा की। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि एक नेता सांसद विधायक बनते ही पुरानी पेंशन का हकदार हो जाता है।



लेकिन कर्मचारी को 30-35 वर्ष की • सेवा के बाद भी पेंशन नहीं मिलती है। यह अन्याय है। प्रदेश के तमाम शिक्षक व कर्मचारी संगठनों ने न्यू पेंशन स्कीम के खिलाफ अभियान

को समर्थन देने की घोषणा की है।

अटेवा न्यू पेंशन स्कीम तथा निजीकरण के विरोध में 22 को निकालेगी पदयात्रा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link