Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 3, 2021

शिक्षकों का काम पढ़ाना, न कराएं लिपिकीय कार्य

शिक्षकों का काम पढ़ाना, न कराएं लिपिकीय कार्य

कंदवा उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने डाटा फीडिंग  के विरोध में बरहनी के एबीएसए म कन्हैयालाल को महानिदेशक स्कूल शिक्षा के नाम से पत्रक सौंपा। संघ के जिला महामंत्री अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों का कार्य बच्चों को पढ़ाना है।



लिपिकीय कार्य शिक्षकों का दायित्व नहीं है। बीआरसी केंद्रों पर दक्ष कंप्यूटर आपरेटर संविदा पर रखे गए हैं। वहां पर पर्याप्त कंप्यूटर प्र लैपटॉप के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी उपलब्ध हैं। उनसे ही डीबीटी और डाटा फीडिंग का कार्य कराया जाए। जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि डाटा फीडिंग को लेकर शिक्षकों पर अनावश्यक व अनुचित दबाव बनाया जा रहा है।

पुनः चार अक्तूबर को पत्रक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी सौंपा जाएगा। इस दौरान योगेश सिंह, रामकिशुन जायसवाल, संजीत भारती, ओम प्रकाश निराला, शिव जनम यादव आदि रहे। 

शिक्षकों का काम पढ़ाना, न कराएं लिपिकीय कार्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link